Connect with us

others

बिग बिग ब्रेकिंग: भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट बने हल्द्वानी के मेयर, कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराया…. देखें हार जीत का अंतर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी काठगोदाम में भाजपा के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराकर मेयर की सीट पर कब्जा कर लिया है। मेयर पद पर गजराज सिंह बिष्ट को 71965 और ललित जोशी को 68068 वोट पड़े। हल्द्वानी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार काबिज होकर रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। देर रात हल्द्वानी में चुनाव अधिकारियों ने गजराज सिंह बिष्ट के विजयी होने की सूचना जारी की।

एक मात्र दूसरे राउंड में पिछड़ने के बाद गजराज सिंह बिष्ट ने लगातार 6 राउंड में बढ़त बनाए रखी। पहले राउंड में गजराज सिंह बिष्ट विजई रहे जबकि दूसरे राउंड में ललित जोशी आगे रहे। मगर तीसरे राउंड के बाद भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट ने पलट कर पीछे नहीं देखा और अंततः लगभग 3987 के अंतर से विजय हासिल कर ली।

प्रत्याशी घोषित करने से लेकर गजराज सिंह बिष्ट के मेयर बनने तक हल्द्वानी में भाजपा का चुनाव बेहद ही रोमांचक रहा। पहले हल्द्वानी की सीट शासन ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी थी। इसके बाद ही गजराज सिंह बिष्ट का नाम सामने आया। मगर अंतिम अंतिम सूची जारी होने के बाद हल्द्वानी की मेयर सेट फिर सामान्य वर्ग के लिए आ गई। मगर सीट सामान्य होने के बावजूद गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी दावेदारी मजबूती से सामने रखी। और अंत में भारतीय जनता पार्टी ने गजराज सिंह बिष्ट को हल्द्वानी मेयर के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी में मेयर का अपना पूरा चुनाव हिंदुत्व की लाइन पर ही लड़ा। अपने आक्रामक चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हिंदुत्व और सनातन की लाइन के साथ ही आगे बढ़कर चुनाव में भागीदारी की। इसी का परिणाम रहा कि गजराज सिंह बिष्ट को यहां विजय हासिल हुई।

हालांकि चौथे राउंड की मतगणना शुरू होने के बाद ही गजराज सिंह बिष्ट के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था और जीत के बाद उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज में खूब जश्न मनाया।

हल्द्वानी में मेयर पद पर दूसरे राउंड की काउंटिंग। भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट को मिले 13251वोट कांग्रेस को मिले 14031 वोट, दोनों राउंड मिलकर बीजेपी प्रत्याशी 387 वोटो से आगे। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी। बीजेपी प्रत्याशी आगे गजराज 42318ललित 39403बीजेपी आगे 2915। राउंड 05 गजराज सिंह बिष्ट 69,386ललिता जोशी 66,177 बीजेपी आगे 3209। राउंड 05गजराज सिंह बिष्ट 69,386ललिता जोशी 66,177 बीजेपी आगे हैं 3209

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page