Connect with us

Kasturi News

अपराध

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग का जेई 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: बिजली विभाग का जेई 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्ता

सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के बदले अवैध रकम की मांग कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के नाम पर 80,000 रुपये मांग रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया।

ट्रैप ऑपरेशन के दौरान टीम ने आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के साथ ही टीम ने जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में अन्य किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता तो नहीं है।

इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts