Connect with us

अपराध

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध LPG रिफिलिंग का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

रामनगर। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खराड़ी क्षेत्र में चल रहे एक गुप्त कारोबार का पर्दाफाश किया है।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान मौके से कुल 34 छोटे-बड़े LPG सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण, तराजू-बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल सहित ज्वलनशील पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके से अवैध रूप से रिफिलिंग करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष) और शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष), निवासी खताड़ी, रामनगर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर FIR संख्या 101/26 पंजीकृत की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में व.उ.नि. दीपक बिष्ट, उ.नि. वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार, का. अमित कुमार, का. गगन भण्डारी, का. संजय सिंह और म.का. रेशू शामिल रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts