Connect with us

उत्तराखण्ड

आज होगा सम्मान: राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित होंगे भगत सिंह कोश्यारी

 

आज होगा सम्मान: राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित होंगे भगत सिंह कोश्यारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सार्वजनिक जीवन और राजनीति में लंबे समय तक दिए गए उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चयनित किया है।

 

 

भगत सिंह कोश्यारी, जिन्हें उत्तराखंड में लोग ‘भगत दा’ के नाम से भी जानते हैं, राज्य गठन आंदोलन से लेकर प्रदेश की राजनीति तक एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और महाराष्ट्र के राज्यपाल जैसे कई अहम दायित्व निभाए हैं।

 

 

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें भगत सिंह कोश्यारी को ‘पब्लिक अफेयर्स’ श्रेणी में पद्म भूषण देने का ऐलान किया गया था।

राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस सम्मान समारोह को उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। भाजपा समेत विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts