Connect with us
बागेश्वर: दोस्त का जन्मदिन मनाने चमोली से गए थे पांच दोस्त, नदी में नहाने के दौरान दो दोस्त डूबे, हुई दर्दनाक मृत्यु

Uncategorized

बागेश्वर: दोस्त का बर्थडे पर नदी में नहाने गए 5 दोस्त, तेज लहरों में डूबने से 2 दोस्तों की मौत

बागेश्वर: बागेश्वर जिले से नदी में डूबने के हादसे की एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां चमोली जिले से दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आए युवक को जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया। युवक और उसके एक दोस्त की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त नदी के गहराई वाले हिस्से में चले गए थे जहां पर उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह डूबने लगे और उसके बाद लापता हो गए। जिसके बाद बाकी के तीन दोस्तों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली गई जानकारी के अनुसार चमोली जिले में थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी 28 वर्षीय सूरज गुसाईं का शुक्रवार को जन्मदिन था।

वह अपने चार साथियों लक्ष्मण सिंह निवासी लोल्टी, नीरज गुसाईं निवासी तुगेश्वर, मनोहर सिंह परिहार निवासी लोल्टी थराली और गब्बर सिंह के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कुमाऊं के प्रसिद्ध नर सिंह मंदिर मैगड़ीस्टेट पहुंचा था। जन्मदिन की पार्टी के बाद पांचों गोमती नदी में नहाने के लिए गए।

नहाते समय सूरज गुसाईं और गब्बर सिंह गहराई में चले गए। दोनों काफी देर तक नदी से बाहर नहीं आए तो उनके साथियों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई।उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दोस्तों के शवों का पंचनामा भरा। हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts