Connect with us

धर्म-संस्कृति

ज्योतिष: इन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ होने जा रहा है वर्ष 2024, बहुत बदलाव होंगे जीवन में

खबर शेयर करें -

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभावशाली रहते हैं। जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। साल 2024 में शनि राशि परिवर्तन नहीं करेंगे फिर भी इस ग्रह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। वहीं गुरु ग्रह मई 2024 में मेष से वृषभ राशि में आ जाएंगे। शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और पूरे साल इसी में रहेंगे। शनि अभी कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में हैं। 01 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2024 में शनि के कुंभ और गुरु के मेष व वृषभ राशि में होने से कुछ राशि वालों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

वृषभ

साल 2024 वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होंगे। मई 2024 में गुरु ग्रह वृषभ राशि में आ जाएंगे। साल 2024 में वृषभ राशि को अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए आने वााल साल बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक से धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा और नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। रिश्तों में मधुरता आएगी और यात्राएं होंगी।

सिंह

सिंह राशि शनि का साल 2024 में कुंभ राशि में और वृहस्पति का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है। आपके ऊपर शनि और कुंभ का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको अच्छी सफलता देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आय के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। जिंदगी में कई तरह के अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। ये दोनों ही ग्रह आपकी किस्मत में अहम रहने वाले हैं।

कुंभ राशि

साल 2024 में शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि शनिदेव की स्वंय की राशि है ऐसे में आपके लिए लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पूरे साल भौतिक सुख-सुविधाओं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान और यश की प्राप्त होगी। नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आपको मिलेंगे। कार्यों में सफलताएं और धन लाभ के संकेत हैं। नौकरी में प्रगति और व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे धन कमाने के अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। नई योजनाओं में आपको सफलताएं मिलेगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page