Connect with us

Uncategorized

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हर्रावाला स्टेशन के साथ रुड़की, लालकुआं का होगा विकास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड के हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं रेलवे स्टेशन को सम्मिलित किए जाने हेतु उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और नए भारत का प्रतिबिंब है। आने वाले समय में इन रेलवे स्टेशनों को यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ ही विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक भी दिखाई देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत नौ वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से किया जा रहा है, आने वाले समय में यह रेल परियोजना देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts