Connect with us

मनोरंजन

महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद भेजा है ऑडियो मेसेज, अमिताभ बच्चन की आवाज Raju Srivastava को लगातार सुनाई जा रही है

खबर शेयर करें -
हाइलाइट्स
अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए भेजा मेसेज
वॉइस रिकॉर्ड करके की अच्छे स्वास्थ्य की कामना
राजू को लगातार सुनाई जा रही है महानायक की आवाज

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उनके परिवार वाले लगातार उनके फैंस को राजू श्रीवास्तव के हेल्थ की जानकारी दे रहे हैं। कॉमेडियन सुनील पाल तक ने राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की स्थिति पर अपडेट दिया है। अस्पताल के सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि लोकप्रिय कॉमेडियन राजू यहां एम्स में अच्छे डॉक्टर्स की निगरानी में वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है। इस बीच, अमिताभ बच्चन ने राजू के लिए एक ऑडियो मेसेज भेजा है, जो काफी इमोशनल है।

महानायक ने खुद भेजी अपनी आवाज
राजू श्रीवास्तव महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अपना बहुत बड़ा आदर्श मानते रहे हैं। राजू अक्सर अमिताभ की मिमिक्री करते भी नजर आते थे। ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है कि बिग बी ने उनके लिए खास मेसेज भेजा है। आज तक के मुताबिक, अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे राजू के लिए अमिताभ बच्चने ने एक ऑडियो मेसेज भेजा है, जिसमें उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना की है।

सुनील पाल ने दिया हेल्थ अपडेट
इससे पहले, सुनील (Sunil Pal) ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘हम सभी राजू के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उनके बारे में कई तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। उनके परिवार से मुझे जो ताजा खबर मिली है, वह यह है कि हमारी प्रार्थनाओं के कारण वह ठीक हो रहे हैं। उनके ठीक होने की गति धीमी है लेकिन वह बेहतर हो रहे हैं। आप सभी उनके लिए पूरे मन से प्रार्थना करें। वह दवा ले रहे हैं, उन पर 11 डॉक्टरों की टीम काम कर रही है। देश के तमाम राजनेता उनकी मदद के लिए खुद आगे आए हैं। अगर भगवान चाहते हैं, तो राजू भाई जल्द ही हमारे साथ वापस आएंगे।’

परिवार ने की अपील
शुक्रवार देर रात राजू के परिवार ने भी एक बयान शेयर किया, जिसमें लोगों से उनकी मौत के बारे में अफवाह न फैलाने को कहा गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘प्रिय सभी, राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। सभी शुभचिंतकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया किसी भी अफवाह/फर्जी खबर को प्रसारित करने पर ध्यान न दें। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’

राजू के भाई का मेसेज
इसी के साथ राजू श्रीवास्तव के चचेरे भाई अशोक ने भी यही बात कही कि राजू की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। अफ़वाहों पर ध्यान न दें। उनके उत्तम स्वास्थ के लिए प्रार्थना करते रहें। आपका प्यार उन्हें शक्ति देगा। गणपति बप्पा मोरया। जय माता दी।’

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in मनोरंजन

Recent Posts

Facebook

Trending Posts