Connect with us

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ में कल सभी स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ में कल सभी स्कूल बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जनपद पिथौरागढ़ के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

 

 

हालांकि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की पूरक परीक्षा तथा उत्तराखंड शिक्षा परिषद की सुधार परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र एवं विद्यालय पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुले रहेंगे और परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

 

भारी बारिश के अलर्ट के चलते पिथौरागढ़ में कल सभी स्कूल बंद

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts