Connect with us
आज 9 सितंबर के दिन चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि में संचार करेंगे जबकि आज आर्द्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ होगा। ऐसे में आज शुभ योग का लाभ कर्क, कन्या और तुला सहित कई राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं रविवार का दिन पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के कैसा रहेगा।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 9 September 2023: शुभ योग का आज मिल रहा कर्क और कन्या समेत कई राशियों को लाभ

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल 9 सितंबर 2023: 9 सितंबर का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में होगे जबकि आज रविवार के दिन आर्द्रा नक्षत्र उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बनेगा जिसे ज्योतिषशास्त्र में 7वां नक्षत्र कहा गया है। इस शुभ नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी होगा। इन्हें आज भाग्य का साथ मिेलेगा। जानें आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि के जातकों को आज क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा।

मेष राशि के जातकों को आज क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा।

आज मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है इसलिए सेहत के मामले में आपको किसी भी तरह से लापरवाही करने से बचना चाहिए। आज आपको क्रोध और वाणी पर भी संयम रखना होगा नहीं तो कोई करीबी आपसे नाराज हो सकता है। वैसे वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी से तालमेल और आपसी सहयोग बना रहेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज कुछ साहसिक निर्णय लेकर आप लाभ पा सकते हैं।
आज भाग्य 79% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि के जातक आज व्यस्त रहेंगे

वृषभ राशि के जातक आज व्यस्त रहेंगे

आज वृषभ राशि के जातकों को काम के सिलसिले में काफी परेशानी होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। आर्थिक मामलों आज आपको सोच समझकर खर्च करना चाहिए। आज वाहन पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। अचानक यात्रा का भी आज संयोग बनता दिख रहा है। मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजी और वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि के जातक आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें

मिथुन राशि के जातक आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखें

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ के कार्य करने से बचना होगा। अगर आज आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च नहीं करेंगे तो भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी सेहत भी कुछ नरम-गरम रह सकती है, जिससे आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। आज धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
आज भाग्य 72% तक मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और मधुराष्टकम् का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

कर्क राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा

सितारे कहते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और हर तरह से इन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी। आज आपको संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। अगर आपकी माताजी बीमार हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि इनकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज आप सुख और आनंद पर धन खर्च करेंगे। विरोधी आज आपके प्रभाव से शांत रहेंगे और आपका अहित नहीं कर पाएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव की पूजा करें और सूर्य पुराण का पाठ करें।

सिंह राशि वालों को आज गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि वालों को आज गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है।

आज का दिन सिंह राशि के जातकों को कुछ मामलों में मानसिक तनाव दे सकता है। आपका मन आज चंचल रहेगा ऐसे में अगर आपको कोई बड़ा निर्णय लेना है आर्थिक मामलों में डील करना है तो सावधानी से करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आपको पारिवारिक मुद्दों को लेकर घर के वरिष्ठजनों से कुछ सुझाव और मार्गदर्शन मिल सकता है। परिवार में किसी व्यक्ति की शादी ब्याह की बात चल रही है तो आज बात पक्की हो सकती है। शाम का समय मनोरंजन और मनोविनोद में बीतेगा।

आज भाग्य 85% तक सिंह राशि के जातकों का साथ दे रहा है। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं और पीपल की परिक्रमा करें।

कन्या राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा

कन्या राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा

आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे और जो भी काम करेंगे उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप सफलता पाएंगे।
आज आपको माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्यों में पूरी सफलता मिलेगी, इसलिए कोई नया काम करने जा रहे हैं तो माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लें। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार भी कर रहे थे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आज आपको आनंदित करेगा।
आज भाग्य 82% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना और पूजा करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

तुला राशि वालों को वरिष्ठजनों से लाभ और सहयोग मिलेगा

तुला राशि वालों को वरिष्ठजनों से लाभ और सहयोग मिलेगा

तुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला और सामान्य रहेगा। आज आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको आज घर के बड़ों और वरिष्ठजनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा, सुख साधनों पर आप धन खर्च करके आनंदित होंगे और आपका जो भी खर्च होगा वह किसी न किसी रूप में आपको वापस मिल जाएगा यानी आय व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा। महिलाओं को आज सासु माँ से लाभ मिल सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे पर आपको परिवार के लोगों का साथ और समर्थन मिलेगा।
आज भाग्य 89% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें और पीपल की पूजा करें।

वृश्चिक राशि वालों को किसी विवादित विषय में सफलता मिलेगी

वृश्चिक राशि वालों को किसी विवादित विषय में सफलता मिलेगी

आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आपको आज अपने किसी काम में प्रयास के अनुसार सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में आपको भाई की मदद से आपको लाभ हो सकता है। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। आज किसी पारिवारिक विषय पर घर के वरिष्ठजनों से आपको परामर्श मिल सकता है। वाहन चलाने से सावधानी बरतें।

आज भाग्य 71% तक वृश्चिक राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि वालों को भाग्य लाभ दिलाएगा

धनु राशि वालों को भाग्य लाभ दिलाएगा

आज धनु राशि के जातकों के विद्यार्थियों को बुद्धि और ज्ञान से प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। आज धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च करेंगे। भाग्य के सहयोग से आज आपको खूब धन लाभ भी हो सकता है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज शाम के समय आपको पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

आज भाग्य 76% तक धनु राशि वालों का साथ दे रहा है। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

मकर राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा

मकर राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा

मकर राशि वालों को आज माता-पिता और उच्च अधिकारियों के आशीर्वाद से कोई मूल्यवान वस्तु मिलने की संभावना है, लेकिन आज आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो आपको न चाहते हुए भी खर्च करना पड़ेगा। आज अगर आप किसी नए काम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो खुले दिल से करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका लाभ मिलेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है।

आज भाग्य 77% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र अथवा शनि शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि वाले किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें

कुंभ राशि वाले किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें

कुंभ राशि के जातक आज बुद्धि और विवेक से व्यवसाय लाभ पा सकेंगे। लेकिन आज अपने किसी भी प्रियजन पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ शाम से लेकर रात तक किसी नजदीक या दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे विदेश में पढ़ाई करें तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा, इस दिशा में आप प्रयास कर सकते हैं।
आज भाग्य 86% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा

मीन राशि वालों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा

आज यदि आपका पुत्र-पुत्री से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मीन राशि के जातक कारोबार में आज अपने सहयोगियों और सहकर्मियों से काम निकालने में सफल रहेंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज हर कोई आपसे रिश्ता बनाने की कोशिश करेगा, जिससे आपकी दोस्तों की संख्या में वृद्धि होगी। शाम के समय आज आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज पड़ोसियों से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
आज भाग्य 74% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी का अभिषेक करें, शनि स्तोत्र का पाठ भी कल्याणकारी होगा।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page