Connect with us
Today, 8 September 2023: आज चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में होगा। ऐसे में आज चंद्रमा अपनी राशि कर्क से बारहवें घर में संचार करेंगे और नक्षत्रों की बात करें तो आज मृगशिरा नक्षत्र दोपहर तक प्रभाव में रहेग इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रभावी होगा ऐसे में आज मिथुन राशि के जातकों को सजग औऱ सतर्क होकर काम करना होगा। जानें आज का राशिफल आपके आपकी राशि के लिए क्या कहता है।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 8 September 2023: मिथुन राशि के जातक रहें सतर्क और सजग, जानें आपका दिन आज कैसा बीतेगा

खबर शेयर करें -

आज का राशिफल, 8 सितंबर 2023: आज का राशि बता रहा है कि आज चंद्रमा मिथुन राशि गोचर करेगा जबकि मिथुन राशि के स्वामी बुध आज सूर्य के साथ सिंह राशि में बेहद मजबूत स्थिति हैं। ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि के जातकों को लिए संभलकर चलने की सलाह दे रहा है। आज मिथुन राशि के जातकों को बहुत ही गंभीर होकर काम पर निर्णय़ पर ध्यान देना होगा। आइन जानते हें आज शुक्रवार 8 सितंबर का राशिफल मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए क्या कह रहा है।

मेष राशि वालों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा

मेष राशि वालों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा

आज मेष राशि वालों का मन अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति से प्रसन्न रहेगा। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप खुश होंगे, लेकिन आज आपके परिवार के किसी सदस्य को लेकर आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। कारोबारी अगर आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि किसी वजह से बात बनने की संभावना कम दिखती है। आपके लिए सलाह है कि आज कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए जमकर परिश्रम करें।

आज भाग्य 79% तक मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

वृषभ राशि वाले आज विरोधियों से सतर्क रहें

वृषभ राशि वाले आज विरोधियों से सतर्क रहें

आज वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक दिन रहेगा लेकिन दैनिक जरूरतों के लिए खरीदारी की वजह से दिन खर्चीला भी रहेगा। आज व्यापार कारोबार में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है, आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सलाह है कि आंख कान खोलकर काम करें। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। निकट संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। किसी पारिवारिक जिम्मेदारी के पूरा होने से मन प्रसन्न होगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि वाले आज मानसिक तनाव में रह सकते हैं

मिथुन राशि वाले आज मानसिक तनाव में रह सकते हैं

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उलझन और मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। आज आपका कुछ सोचा काम अधूरा रह सकता। आपके राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र के काम में आज परेशानी आएगी। आपको आज निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। अगर आप ऋण लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए कुछ अनुकूल रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ किसी मांगलिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद अर्पित करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि वालों का नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा

कर्क राशि वालों का नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आपको कुछ घरेलू जिम्मेदारियों के साथ कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को भी आज निपटाना होगा। वैसे आज आपको जीवनसाथी का साथ सहयोग मिलेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज कोई तकनीकी जानकारी मिल सकती है, जिसके प्रति उनकी रुचि भी नजर आएगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज पद प्रभाव का लाभ मिेलेगा। दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा लेकिन कोई तनाव आज आपका खत्म हो सकता है।

आज भाग्य 79% तक कर्क राशि वालों के आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजा करें और घी का दीप दिखाएं।

सिंह राशि वालों का दिया हुआ धन वापस मिल सकता है

सिंह राशि वालों का दिया हुआ धन वापस मिल सकता है

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं जिससे आपकी सामाजिक छवि बेहतर होगी। अगर आपने आज कहीं निवेश करने का सोचा है तो इसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको आज उधार और कर्ज दिया धन वापस मिल सकता है। शाम के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आज संतान को अच्छा कार्य करता देख मन में प्रसन्नता रहेगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करें।

कन्या राशि वालों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए

कन्या राशि वालों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए

कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका आज जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा नहीं तो बात बढ सकती है। वैसे आज करियर और नौकरी के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आज आप किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि इसे चुकाना बहुत मुश्किल होगा। कारोबार में आज लाभ उम्मीद से बढ़कर रहेगा। अधिकारी वर्ग और वरिष्ठजनों से सहयोग और मार्गदर्शन पाएंगे।

आज भाग्य 83% तक कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि वालों का परिवार में महत्व और प्रभाव बढ़ेगा

तुला राशि वालों का परिवार में महत्व और प्रभाव बढ़ेगा

आज का दिन तुला राशि के लिए अच्छा रहेगा, आज आपको कारोबार में बिजनस पार्टनर से अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। परिवार में भी आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। जीवनसाथी से आपको सहयोग और प्रेमी की प्राप्ति होगी। आज आपके भाई-बहन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से आदर और सम्मान प्राप्त होगा।

आज भाग्य 88% तक तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को अथवा गाय को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक परिवार से लाभ और सहयोग मिलेगा

वृश्चिक परिवार से लाभ और सहयोग मिलेगा

आज वृश्चिक राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आपका आज आपका आत्मसम्मान और प्रभाव बढेगा। आज आप किसी की मदद के लिए आगे आएंगे जिससे आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से तालमेल बनाकर रखें इससे आप अपना टारगेट आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में माता पिता से आपको लाभ और सहयोग मिेलेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और माताजी के चरण स्पर्श करके शुभ काम के लिए जाना चाहिए।

धनु राशि वाले वाणी कुशलता से कार्य निकालने में सफल होंगे

धनु राशि वाले वाणी कुशलता से कार्य निकालने में सफल होंगे

धनु राशि के जातक आज अपने सभी काम अपने मधुर व्यवहार और वाणी कुशलता से निपटाने में सफल होंगे। आज परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। आज किसी व्यक्ति की मदद करने के चक्कर में आप खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्य का संयोग बनेगा। किसी निकट संबंधी के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के लिए प्रय़ास करने वाले छात्रों को सफलता मिल सकती है।

आज भाग्य 89% तक धनु राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गुरुजी से आशीर्वाद लें अथवा गुरु मंत्र का जप करें।

मकर राशि वालों का आज लाभ के साथ खर्च भी होने वाला है

मकर राशि वालों का आज लाभ के साथ खर्च भी होने वाला है

मकर राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपको कारोबार में खूब धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर छात्र किसी नये कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज किसी मित्र अथवा निकट संबंधी की वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी और बच्चों की सेहत को लेकर चिंता होगी धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 76% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न दान दें।

कुंभ राशि वाले आज लाभ और सफलता से आनंदित रहेंगे

कुंभ राशि वाले आज लाभ और सफलता से आनंदित रहेंगे

आज कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि इन्हें आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में आज आपके तालमेल और आपसी सहयोग बना रहेगा। अगर आपका कोई काम लंबे समय से लटका हुआ है तो आज आप उसे पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे और सफलता पाएंगे। अगर आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से वह सुलझ सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा।

आज भाग्य 97% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान शिव सहित शिव परिवार की पूजा करें।

मीन राशि वालों को आज लाभ और सम्मान मिलेगा

मीन राशि वालों को आज लाभ और सम्मान मिलेगा

आज मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपको लाभ और सम्मान मिलेगा। आज आप अपने प्रियजनों के घर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देखकर मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपने आज कोई काम करने का मन बना लिया है तो वह आज आपको जबरदस्त फायदा दे सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 91% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गुरु बृहस्पति के मंत्र का जप करें, भगवान विष्णु की पूजा करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page