Connect with us
Today, 4 September : आज का राशिफल 4 सितंबर दिन सोमवार के दिन चंद्रमा मेष राशि में संचार करेंगे, शुक्र कर्क राशि में मार्गी होंगे और गुरु मेष राशि में वक्री करने जा रहे हैं। ग्रहों और योग के शुभ प्रभाव से आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा। वहीं कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 4 September 2023: सप्ताह के पहले दिन गुरु और शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 4 September 2023: सोमवार 4 सितंबर को गुरु मेष राशि में वक्री करने जा रहे हैं और चंद्रमा भी मेष राशि में संचार करेंगे। मेष राशि में बन रही गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा। साथ ही आज शुक्र भी कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से कर्क राशि वालों को अटके काम को पूरा करने का मौका मिलेगा। तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और कारोबार में अच्छा लाभ होगा। वहीं कुंभ राशि वाले जल्दबाजी में कोई डील फाइनल ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। इन ग्रह स्थितियों के बीच सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशिफल: समाज में अच्छी प्रसिद्धि बढ़ेगी

मेष राशिफल: समाज में अच्छी प्रसिद्धि बढ़ेगी

मेष राशि वालों का सप्ताह के पहले दिन नाम रोशन होगा और समाज में अच्छी प्रसिद्धि बढ़ेगी। साथ ही कोई विशेष सम्मान भी मिल सकता है। व्यावसायिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कामकाज की अधिक व्यस्तता के कारण पारिवारिक सदस्यों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे जिसके कारण माताजी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इससे घर में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है। मन की कोई इच्छा लंबे समय से लटकी हुई है तो वह आज पूरी हो सकती है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

वृषभ राशिफल: पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी

वृषभ राशिफल: पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी

वृषभ राशि वालों का ध्यान सप्ताह के पहले दिन व्यापार में कुछ नई योजनाओं की ओर रहेगा, इसके लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। कोई कानूनी विवाद लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उस मामले में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और निवेश से भी अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप आज कामकाज में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय परिवार वालों के साथ किसी देव स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

मिथुन राशिफल: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

मिथुन राशिफल: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन बहुत रचनात्मक रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, जिसकी वजह से भागदौड़ करनी पड़ेगी और मेडिकल खर्च भी बढ़ सकता है। विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही रुकावट आज शिक्षकों के सहयोग से समाप्त होंगी। शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में बिताएंगे।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

कर्क राशिफल: काम में सफलता मिलेगी

कर्क राशिफल: काम में सफलता मिलेगी

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा और आपके द्वारा शुरू किए गए काम में सफलता मिलेगी और प्रशंसा भी होगी। व्यापार के क्षेत्र में जो भी काम मेहनत और लगन से करेंगे, उससे आपको भरपूर फायदा मिलेगा। घर के लंबे समय से अटके काम को पूरा करने के लिए भाई से मदद मिल सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

सिंह राशिफल: धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

सिंह राशिफल: धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे

सिंह राशि वाले नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा अधिकारी आपके बनते काम बिगाड़ सकते हैं। पारिवारिक बिजनस में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे। मित्र के साथ वीकेंड पर बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कुछ समय निकालना होगा। यदि वह ऐसा करता है तो परीक्षा में सफलता मिल सकेगी। सायंकाल के समय महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेंगे, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

कन्या राशिफल: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

कन्या राशिफल: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

कन्या राशि वालों का सप्ताह के पहले दिन अधूरे कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो आज अच्छा लाभ देगा। घरेलू कामकाज से संबंधित कोई डील फाइनल कर लेंगे तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। अगर आपके आस-पड़ोस में कुछ होता है तो उससे बचने की कोशिश करें, अन्यथा कानूनी परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। शाम का बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशिफल: पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा

तुला राशिफल: पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा

तुला राशि वालों के सप्ताह के पहले दिन पिता के मार्गदर्शन में किए गए सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में अच्छा लाभ होगा और संतान की मदद से कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से सुलझता नजर आ रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल और सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

वृश्चिक राशिफल: उलझन से मुक्ति मिलेगी

वृश्चिक राशिफल: उलझन से मुक्ति मिलेगी

वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सप्ताह के पहले दिन सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। छात्रों के लिए शिक्षक मार्गदर्शक बनेंगे, जिससे पढ़ाई में होने वाली उलझन से मुक्ति मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय में कुछ नवीनता लाने का प्रयास करना चाहिए ताकि आपको सफलता मिल सके। किसी भी तरह की व्यापारिक यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। शाम को परिवार के सहयोग से आप अपने कार्यों में सफल होंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

धनु राशिफल: भाइयों का सहयोग मिलेगा

धनु राशिफल: भाइयों का सहयोग मिलेगा

धनु राशि वालों को सप्ताह के पहले दिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से काम करेंगे तो कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर आपके चेहरे पर खुशी लाएगी। परिजनों विशेषकर भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपके किसी करीबी को आर्थिक मदद की जरूरत होगी, जिसके लिए आप आगे आएंगे। बिजनस में जोखिम उठाने से सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर राशिफल: आनंद लेने का मौका मिलेगा

मकर राशिफल: आनंद लेने का मौका मिलेगा

मकर राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अपना काम ईमानदारी से करें और सही नियमों का पालन करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका निजी जीवन अच्छा रहेगा और लव लाइफ में कुछ अच्छे पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। संतान के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेना होगा, इसमें जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज महत्वपूर्ण कार्य सही समय पर पूरे कर लेने चाहिए।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार पर भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

कुंभ राशिफल: खान-पान को लेकर सावधान रहें

कुंभ राशिफल: खान-पान को लेकर सावधान रहें

कुंभ राशि वालों की सप्ताह के पहले दिन सामाजिक क्षेत्रों में प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। यदि पिता के साथ आपका कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी आज सुलझ जाएगा। बिजनस में कोई डील फाइनल करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें, अन्यथा गलती हो सकती है। व्यापार में कोई नया निवेश करते हैं तो इससे आपके लिए लाभ की स्थिति बढ़ेगी। खान-पान को लेकर सावधान रहें, अन्यथा शाम के समय पेट दर्द आदि की समस्या परेशान कर सकती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशिफल: भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

मीन राशिफल: भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

मीन राशि वाले सप्ताह के पहले दिन रोजमर्रा के कामों के अलावा कुछ नए कामों में भी हाथ आजमाएंगे, इससे जरूर फायदा मिलेगा। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि परिवार के सदस्यों के बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो आपको धैर्यपूर्वक समझाने का प्रयास करना होगा। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार पर प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page