Connect with us
Today, 10 September : आज का राशिफल 10 सितंबर दिन रविवार के दिन चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में होगा। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। तो कुछ राशियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 10 September 2023: रवि पुष्य योग से मेष, कर्क समेत इन 4 राशियों की सुख सुविधा में होगी वृद्धि और रोगों से मिलेगी मुक्ति, आपका दिन कैसा गुजरेगा

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 10 September 2023: आज का राशिफल 10 सितंबर दिन रविवार को चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि पर रहेगा। साथ ही रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग और पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। साथ ही आज अजा एकादशी का व्रत भी किया जाएगा, जिससे रविवार के दिन का महत्व भी काफी बढ़ गया है। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से कर्क राशि वालों को सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और तुला राशि वाले को परिवार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। वहीं मीन राशि वाले किसी के बहकावे में आकर निर्णय लेने से बचें। आइए जानते हैं रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशिफल: धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मेष राशिफल: धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रविवार की छुट्टी की वजह से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बीतेगा। अगर किसी रोग से परेशान हैं तो स्वास्थ्य में सुधार आएगा। व्यापारी आज व्यापार में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा उठाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर चर्चा करने में बिताएंगे।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृषभ राशिफल: दिन मध्यम फलदायी

वृषभ राशिफल: दिन मध्यम फलदायी

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको एक साथ कई कार्यों को पूरा करना पड़ेगा, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन मन को शांत रखें और इस बात पर ध्यान देना होगा कि कौन सा काम पहले करना है और क्या बाद में। नौकरी पेशा जातक आज अगले दिन की योजनाएं बनाएंगे और विदेश से कोई सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और मित्रों का साथ मिलेगा। शाम का समय बच्चों की समस्याएं सुनने में बिताएंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल: पैसा नए कार्यों में लगाएंगे

मिथुन राशिफल: पैसा नए कार्यों में लगाएंगे

मिथुन राशि वाले आज व्यवसाय में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, आपको लाभ मिलेगा, और मन प्रसन्न रहेगा। आप अपना पैसा नए कार्यों में लगाएंगे, जिसका भविष्य में पूरा लाभ उठाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। यदि हां, तो आपको शांत रहने की जरूरत है। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई भी निर्णय लें तो बहुत सोच-विचार कर लें। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

कर्क राशिफल: भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा

कर्क राशिफल: भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा

कर्क राशि वालों की आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और भविष्य में भरपूर लाभ भी मिलेगा। बिजनस में बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले का फायदा उठाएंगे, लेकिन अपनी सुख-सुविधा की चीजों पर पैसा बर्बाद नहीं करना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और दौड़ भाग भी करनी पड़ सकती है। शाम का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को और मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।

सिंह राशिफल: मदद के लिए तैयार रहेंगे

सिंह राशिफल: मदद के लिए तैयार रहेंगे

सिंह राशि वालों को आज कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलने का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे और कार्यकुशलता से अन्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में किसी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में बिताएंगे।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल: मित्रों का सहयोग मिलेगा

कन्या राशिफल: मित्रों का सहयोग मिलेगा

कन्या राशि वालों को आज ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा और आपकी मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह बेहतरीन तरीके से सफल होगा इसलिए वही काम करने के बारे में सोचना चाहिए, जो आपको ज्यादा प्रिय है। नौकरीपेशा जातक आज खुद का कोई बिजनस शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसमें मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना होगा।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

तुला राशिफल: शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

तुला राशिफल: शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

तुला राशि वाले आज कामकाज के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो उसके समाधान के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें। परिवार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। अगर आपने साझेदारी में कोई बिजनस करने का सोचा है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

वृश्चिक राशिफल: परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे

वृश्चिक राशिफल: परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे

वृश्चिक राशि वाले आज अगर किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। नौकरीपेशा लोगों ने अगर पार्ट टाइम काम करने का सोचा है तो इसके लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा कर सकेंगे, जिसे देखकर परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसन्न होंगे। पिता के साथ अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। शाम का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

धनु राशिफल: माता की सेहत का ध्यान रखें

धनु राशिफल: माता की सेहत का ध्यान रखें

धनु राशि वालों को आज व्यवसाय में एक के बाद एक लाभदायक सौदे मिलेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी आज वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के मन में नौकरी बदलने का विचार आएगा। पैसों की बचत करने में सफल होंगे और संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य के आयोजित करने से मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत पर थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशिफल: कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी

मकर राशिफल: कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी

मकर राशि वालों के व्यवसाय में किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे और व्यापार को आगे बढ़ाने में रुचि बढ़ेगी। अगर घर में कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म हो सकती है लेकिन चिंता न करें। परिजनों की मदद से आप इसे सुलझाने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और घर की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवा सकते हैं। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया है तो वह आज लाभ दे सकता है। शाम को बाहर घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिससे आपको लाभ होगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

कुंभ राशिफल: कई समस्याओं से राहत मिलेगी

कुंभ राशिफल: कई समस्याओं से राहत मिलेगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन भविष्य की नई योजनाएं लेकर आएगा। आपको किसी सीनियर की मदद से नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे करियर में तरक्की होगी। छोटे व्यापारियों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पिता की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे आपको कई समस्याओं से राहत मिलेगी। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

मीन राशिफल: मन इधर-उधर भटकता रहेगा

मीन राशिफल: मन इधर-उधर भटकता रहेगा

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। मन इधर-उधर भटकता रहेगा, लेकिन किसी के बहकावे में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए, ऐसा करने से भविष्य में किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होता नजर आ रहा है। लव लाइफ वालों ने अगर पार्टनर को परिवार वालों से अभी तक नहीं मिलवाया है तो उसके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। शाम के समय घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें धन भी खर्च करना पड़ेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page