नैनीताल
बिना बारिश के हुआ नैनीताल में भूस्खलन।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में विगत दिनों बी डी पांडे अस्पताल के समीप अवैध रूप से बसे लोगों को हटाकर प्रशासन ने जमीन को जेसीबी मशीन की मदद से बराबर कर अस्पताल प्रबंधन को सौप दी। जबकि अभी कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश भी नही हो रही है उसके बाद भी नैनीताल में भूस्खलन हो गया। अलबत्ता कोई जनहानि नही हुई पर एक मकान पूर्ण तरह भूस्खलन की लपेट में आ गया बाकी लोगों को भी रहने का डर अब सताने लग गया है।
इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है। नैनीताल में मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के समीप भूस्खलन हुआ। जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)