Connect with us

अपराध

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष  की मौत; तीन गंभीर घायल

# रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष  की मौत; तीन गंभीर घायल

 

**रामनगर।** रामनगर में मंगलवार से एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष दीपक मसीह की मौत हो गई। उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक दीपक आर्या और उनके साथ सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, दीपक मसीह बाइक से सावल्दे की ओर से रामनगर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दीपक मसीह की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार तीनों लोग घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ता और मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। दीपक मसीह के निधन से उनके परिचितों और समर्थकों में गहरा दुख है। स्थानीय लोग उनके व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें याद करते नजर आए।

 

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसआई दीपक बिष्ट ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।

 

 

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts