Connect with us

अपराध

दस हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

दस हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

 

 

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले सहायक कृषि अधिकारी द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सतर्कता टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

 

शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और हरिओम यादव को निर्धारित रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। सतर्कता टीम द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts