Connect with us

उत्तराखण्ड

चोरगलिया में सीएम धामी ने 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

खबर शेयर करें -

 

चोरगलिया में सीएम धामी ने 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

हल्द्वानी/चोरगलिया, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे। हैलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता और त्वरित गति से निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में 9.93 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया।

मानसून के दौरान शेर नाला उफान पर आने से इस क्षेत्र में आवागमन अक्सर बाधित हो जाता था। इसके कारण स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। नवनिर्मित पुल के शुरू होने से क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने शेर नाला पर पुल के निर्माण और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts