Connect with us

अपराध

डंपर से गिरी रेत में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, लापरवाही ने छीनी 30 वर्षीय पवन की जिंदगी

खबर शेयर करें -

डंपर से गिरी रेत में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, लापरवाही ने छीनी 30 वर्षीय पवन की जिंदगी

लालकुआं। दो वक्त की रोटी कमाने निकला 30 वर्षीय मजदूर पवन सिंह रविवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। चौफुला-कठघरिया मार्ग पर उपखनिज लोडिंग के दौरान डंपर से अचानक गिरी रेत के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया और मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, लालकुआं निवासी पवन सिंह रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए साइट पर पहुंचा था। डंपर में रेत भरने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पवन डंपर के किनारों पर जमा रेत को हटाने में लगा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जेसीबी चालक ने बिना यह सुनिश्चित किए कि डंपर के पास कोई व्यक्ति मौजूद है या नहीं, रेत डालनी शुरू कर दी। देखते ही देखते भारी मात्रा में गीली रेत पवन के ऊपर आ गिरी और वह उसके नीचे दब गया।

 

 

घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने फावड़ों की मदद से रेत हटाकर पवन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब उसका हाथ दिखाई दिया तो सभी के होश उड़ गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि रेत डालने से पहले डंपर के अंदर एक बार देख लिया जाता या सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। इस दुखद घटना ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts