Connect with us

अपराध

दुर्घटना : ज्योलीकोट में सड़क दुर्घटना: खाई में गिरी टवेरा, दो की हालत गंभीर

दुर्घटना : ज्योलीकोट में सड़क दुर्घटना: खाई में गिरी टवेरा, दो की हालत गंभी

नैनीताल। नैनीताल घूमकर लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटक गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। ज्योलीकोट के पास उनकी टवेरा कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा (यूके-04 टीबी-3870) से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।

 

 

बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर-1 के पास पहुंचते ही वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल को 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार प्राथमिक स्तर पर किया गया।

एसआई सुनील कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होना सामने आया है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts