Connect with us

अपराध

इलाज के बहाने पत्नी को दिया जहर, एफएसएल रिपोर्ट से खुला हत्या का राज; पति गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

इलाज के बहाने पत्नी को दिया जहर, एफएसएल रिपोर्ट से खुला हत्या का राज; पति गिरफ्तार

 

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में पत्नी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने फरार चल रहे पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की रिपोर्ट आने के बाद हुआ।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चार फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति अफजाल पर लगाते हुए बहादराबाद कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायत में कहा गया था कि अफजाल ने इलाज के बहाने पत्नी को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम के बाद बिसरा एफएसएल भेजा गया। जांच रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी।

शनिवार को पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र से आरोपी अफजाल (38), निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्नी लंबे समय से बीमार थी और इसी से परेशान होकर उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मार डाला।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts