Connect with us

अपराध

ओवरटेक विवाद में पूर्व विधायक चैंपियन पर मुकदमा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

 

ओवरटेक विवाद में पूर्व विधायक चैंपियन पर मुकदमा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवा

लक्सर/हरिद्वार। खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, गाली-गलौज और धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

 

 

जानकारी के अनुसार, 22 जून की शाम लक्सर से खानपुर की ओर जाते समय पूर्व विधायक के काफिले और एक कार सवार पक्ष के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। पूर्व विधायक की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल संजय चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कार सवार युवकों ने रैश ड्राइविंग करते हुए उनके वाहन को कट मारा, गाली-गलौज की और वाहन में टक्कर भी मारी।

 

 

वहीं दूसरे पक्ष के जोगेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के बाद बातचीत के दौरान पूर्व विधायक ने फोन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले को लेकर बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी लक्सर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए वायरल वीडियो को एआई से तैयार किया गया फर्जी वीडियो बताया है। उनका कहना है कि विरोधियों द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर और वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts