Connect with us

अपराध

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खाई में समाई कार, महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें -

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: खाई में समाई कार, महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की मौत
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा गंगनानी क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दुर्घटना हेलगुगाड़ से लगभग 200 मीटर आगे गंगनानी की दिशा में हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

 

कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। हादसा इतना गंभीर था कि दो यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना में मृतकों की पहचान लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67) और दामोदर हरीरामजी रामटेककर (77) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वहीं घायलों में विमल कुमार (61) और उपासना (54) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा तथा वाहन चालक यशवीर (35) निवासी पंजाब शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts