Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

 

 

देहरादून। मई की शुरुआत में मिली राहत के बाद अब उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। बीते दो दिनों से मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप का असर दिखाई दे रहा है, जबकि दोपहर होते-होते गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं।

 

 

राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में दोपहर के समय तापमान और उमस का असर साफ महसूस किया जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दून का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

 

 

पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय तेज धूप निकलने से कुछ घंटों तक गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि शाम ढलते ही मौसम में बदलाव महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है।

 

 

विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

 

इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान भी जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts