Connect with us

अपराध

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत

रामनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। बैलपड़ाव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिलाओं की पहचान पट्टापानी, बैलपड़ाव निवासी कमला देवी पत्नी शिवराज सिंह और पुष्पा देवी पत्नी केवलानंद भट्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं किसी कार्य से पैदल जा रही थीं, तभी अचानक तेज गति से आई कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts