Connect with us

अपराध

नैनीताल में धर्मांतरण और ठगी का मामला, मुख्य आरोपी यूनुस गिरफ्तार

नैनीताल में धर्मांतरण और ठगी का मामला, मुख्य आरोपी यूनुस गिरफ्तार

नैनीताल में चर्चित धर्मांतरण और ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भीमताल क्षेत्र के कुँआताल का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर भीमताल पुलिस, SIT और SOG की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मामला थाना मल्लीताल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0017/2026 से जुड़ा है, जिसमें आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2020 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

शिकायत के अनुसार आरोपी पर आरोप है कि वह अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था और फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग व म्यूजिक सेशन जैसी गतिविधियों के जरिए पहले विश्वास बनाता था। इसके बाद कथित रूप से निजी संबंध स्थापित कर आर्थिक शोषण और दबाव बनाने का आरोप है। एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 से संपर्क में रहते हुए उससे करीब 17 लाख रुपये कैमरा, लेंस और अन्य उपकरणों पर खर्च कराए गए। साथ ही विवाह का झांसा देकर धार्मिक पहचान छिपाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है।

जांच के दौरान अन्य महिलाओं द्वारा भी इसी तरह के आरोप लगाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय गया था, लेकिन राहत नहीं मिलने पर लगातार दबिश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा है कि जनपद में धर्मांतरण के नाम पर किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts