Connect with us

अपराध

हल्द्वानी में सनसनी: घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार; आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सनसनी: घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा परिवार; आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी के सुभाष नगर इलाके में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार सवार व्यक्ति ने घर के बाहर अचानक फायरिंग कर दी। घटना के समय घर में मौजूद बुजुर्ग और उनका पोता बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि कमल परमार अपने घर पर थे, तभी आरोपी मौके पर पहुंचा और सीधे उनकी ओर निशाना साधकर गोली चला दी। हालांकि गोली सीढ़ियों में जा धंसी और किसी को चोट नहीं आई। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष परिहार (45) के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर रिवॉल्वर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे की वजह क्या थी। शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी जांच जारी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts