अपराध
देहरादून: नाम रमेश, सुरेश टाइप… लड़कियों के साथ रेस्टोरेंट में मस्ती और हकीकत सामने आई तो हंगामा…
पलटन बाजार रेस्टोरेंट में युवक-युवतियों की हरकतों पर हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत
देहरादून। पलटन बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात कुछ युवक-युवतियों की संदिग्ध हरकतों को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताते हुए बजरंग दल को सूचना दी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
बताया गया कि रेस्टोरेंट में चार युवक और दो युवतियां कोने की टेबल पर बैठे थे और आपस में मस्ती-मजाक कर रहे थे। वहीं पास में एक परिवार भी भोजन कर रहा था, जिन्हें उनकी हरकतें आपत्तिजनक लगीं। इसके बाद मामला बढ़ गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवक-युवतियों को चौकी ले जाकर पूछताछ की। बाद में उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर मौजूद युवकों ने अपने नाम सौरभ (नजीबाबाद), रमेश और अन्य ऐसे नाम बताए जो वर्ष 1985 के दशक के लगे। वहीं जांच के दौरान सभी युवक एक ही समुदाय से जुड़े पाए गए।
वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है और इस पर रोक लगनी चाहिए। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।
