Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड अब स्कूलों में बजेगी पानी की घंटी…‘वॉटर बेल’, बच्चों को समय-समय पर पिलाया जाएगा पानी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अब स्कूलों में बजेगी पानी की घंटी…‘वॉटर बेल’, बच्चों को समय-समय पर पिलाया जाएगा पानी

प्रदेश में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को देखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी स्कूलों में नियमित अंतराल पर ‘वॉटर बेल’ बजाई जाएगी, ताकि छात्र-छात्राएं समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।

बुधवार को हीट वेव की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। स्कूलों के समय में जरूरत के अनुसार बदलाव, कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव के व्यवहारिक तरीके सिखाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन को भी अलर्ट करते हुए सभी जिलाधिकारियों को पानी की किल्लत वाले क्षेत्रों में निर्माण कार्यों पर अस्थायी रोक लगाने और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बाजारों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हर जिले में हीट वेव एक्शन प्लान तैयार कर संवेदनशील इलाकों की पहचान करने और 24×7 कंट्रोल रूम संचालित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त बेड, समर्पित वार्ड, ओआरएस, आइस पैक और जरूरी दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। एम्बुलेंस सेवाओं में भी आवश्यक संसाधन रखने और स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया है।

खुले में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। दोपहर के समय भारी काम से बचने, कार्यस्थलों पर छाया, पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ‘कूलिंग स्पेस’ और पानी के प्याऊ स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने और वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने को भी कहा गया है।

सरकार के इस फैसले से साफ है कि इस बार भीषण गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और खासतौर पर बच्चों की सेहत को केंद्र में रखकर कदम उठाए जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts