Connect with us

अपराध

रुद्रपुर : चलती ट्रेन में फिल्मी अंदाज़ में लूट: तमंचे के दम पर 7 लाख उड़ाए, बदमाश फरार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : चलती ट्रेन में फिल्मी अंदाज़ में लूट: तमंचे के दम पर 7 लाख उड़ाए, बदमाश फरार

रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो ऑटोमोबाइल कर्मियों के साथ चलती ट्रेन में सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब सात लाख रुपये लूट लिए और ट्रेन धीमी होते ही कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद रेलवे और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी स्थित जपनीत ऑटो में कार्यरत रितिक मंडल और साहिब सिंह बुधवार सुबह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दोनों के पास ऑटोमोबाइल सामान खरीदने के लिए नकदी थी, जिसे उन्होंने बेल्ट बनाकर कमर में बांध रखा था। बताया जा रहा है कि पैसों की भनक पहले ही बदमाशों को लग गई थी और तीन आरोपी भी उन्हीं के साथ ट्रेन में सवार हो गए।

जैसे ही ट्रेन बिलासपुर स्टेशन के पास धीमी हुई, बदमाशों ने दोनों कर्मियों को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने तमंचा और पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन करीब सात लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। भागते समय हवाई फायरिंग करने की भी बात सामने आई है, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कई व्यापारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से जानकारी ली। व्यापारियों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर, बिलासपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts