Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : हरी सब्जी के साथ गलती से दादी तोड़ लाई धतूरा और फिर परिवार के तीन लोग बेहोश…

नैनीताल के ग्रामीण इलाके में धतूरा मिला साग खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार

 

नैनीताल। नैनीताल जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में ही जहरीली सब्जी ने एक परिवार को मुश्किल में डाल दिया। जहरीले पौधे धतूरा के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिन्हें देर रात उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, निगलाट सिरोड़ी गांव की रहने वाली 85 वर्षीय लक्ष्मी देवी मंगलवार शाम खेत में साग लेने गई थीं। कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। घर लौटने के बाद उसी साग की सब्जी बनाई गई, जिसे लक्ष्मी देवी के साथ उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने खाया।
खाना खाने के कुछ ही समय बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें चक्कर आने लगे और असहजता महसूस होने लगी। घर में मौजूद बेटी कोमल, जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, ने जब तीनों की हालत खराब देखी तो कारण जानने की कोशिश की। शक होने पर जब खेत जाकर देखा गया तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था।
स्थिति गंभीर होते देख परिजन तुरंत तीनों को देर रात बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।
अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल के अनुसार धतूरा एक अत्यंत जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर, भ्रम, बेचैनी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि समय रहते उपचार मिलने से मरीजों की हालत में सुधार है और अब वे खतरे से बाहर हैं।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि खेतों या जंगल से साग-सब्जी तोड़ते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी अपरिचित पौधे का सेवन करने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts