Connect with us

अपराध

दून में महिला अफसर की संदिग्ध मौत, ससुराल पर उत्पीड़न और साजिश के आरोप

खबर शेयर करें -

 

दून में महिला अफसर की संदिग्ध मौत, ससुराल पर उत्पीड़न और साजिश के आरोप

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। मायके पक्ष ने इस मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पौड़ी में उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात राजेश्वरी की शादी 7 दिसंबर 2022 को बल्लूपुर निवासी पीयूष सिंह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि पति अक्सर मारपीट करता था और तलाक की धमकी देता था। वहीं सास और जेठ सहित अन्य परिजन भी उसे लगातार परेशान करते थे। यहां तक कि उसके गहने, शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य कीमती सामान भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले रखे थे, जिससे वह लंबे समय से तनाव में थी।

5 अप्रैल की सुबह पति की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि राजेश्वरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन मायके पक्ष ने इस पर संदेह जताते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया है।

परिजनों का कहना है कि राजेश्वरी कुछ समय पहले ससुराल में विवाद के चलते मायके आ गई थी। उसकी एक छोटी बेटी भी है, जिसे लेकर भी ससुराल पक्ष द्वारा दबाव और धमकियां देने के आरोप लगाए गए हैं। हाल ही में ससुराल पक्ष उसे वापस देहरादून लेकर आया था।

पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर पति, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts