Connect with us

अपराध

दुःखद : भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक, महिला को घर के पास बनाया शिकार

भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक, महिला को घर के पास बनाया शिकार

नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में वन्यजीवों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना सूर्यागांव की सूर्याजाला निवासी 55 वर्षीय हंसी देवी पत्नी लाल सिंह सूर्या के साथ हुई, जिनको शुक्रवार सुबह गुलदार ने अपना शिकार बना लिया।

जानकारी के अनुसार, हंसी देवी सुबह घर से चारा (चार बिन) लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें जंगल की ओर घसीट ले गया। घटना के दौरान परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

कुछ समय बाद घर से थोड़ी ही दूरी पर हंसी देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले भी भीमताल क्षेत्र में ही एक अन्य महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts