Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल सीट पर कांग्रेस में बढ़ी हलचल, गोपाल बिष्ट ने ठोकी दावेदारी

भीमताल सीट पर कांग्रेस में बढ़ी हलचल, गोपाल बिष्ट ने ठोकी दावेदार

नैनीताल। आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भीमताल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीसीसी सदस्य गोपाल बिष्ट ने पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश कर दी है।

मल्लीताल स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोपाल बिष्ट ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और पारिवारिक विरासत का हवाला देते हुए कहा कि वह वर्षों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं और अब पार्टी से अपना अधिकार मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका राजनीतिक सफर वर्ष 1989 में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ था।

गोपाल बिष्ट पूर्व वन मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी रहे दिग्गज कांग्रेसी नेता स्वर्गीय डुंगर सिंह बिष्ट के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और जनता के बीच सक्रियता उन्हें इस सीट के लिए मजबूत दावेदार बनाती है।

बिष्ट ने दोहराया कि उनका मुख्य लक्ष्य वर्ष 2027 में भीमताल सीट के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस की सत्ता वापसी सुनिश्चित करना है।

वहीं, वरिष्ठ नेता लखन सिंह नेगी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद भीमताल विधानसभा में पार्टी के भीतर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। इसी माहौल में गोपाल बिष्ट की दावेदारी को अहम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर प्रतिस्पर्धा और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts