Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर भाजपा कार्यकर्ताओं का इंतजार जल्द खत्म! दायित्व वितरण को लेकर तेज हुई हलचल

बड़ी खबर
भाजपा कार्यकर्ताओं का इंतजार जल्द खत्म! दायित्व वितरण को लेकर तेज हुई हलचल

 

देहरादून। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संकेत दिए हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को जल्द ही जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बातचीत हो चुकी है और अब फैसले का समय करीब है।
सोमवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और उनकी मेहनत को नजरअंदाज नहीं किया जाता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दायित्वों को लेकर मंथन अंतिम चरण में है।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ विभिन्न बोर्ड और निगमों में खाली पदों को भरने की कवायद भी तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व ने निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर ली है, जिन्हें जल्द जिम्मेदारी दी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, दायित्व वितरण को लेकर संगठन और सरकार के बीच सहमति बन चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात मिल सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts