Connect with us

अपराध

अल्मोड़ा के ब्रिगेडियर जोशी को मिला था अमेरिका का ब्रॉन्ज स्टार, 15 दिन पहले ही लौटे थे विदेश से

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा के ब्रिगेडियर जोशी को मिला था अमेरिका का ब्रॉन्ज स्टार, 15 दिन पहले ही लौटे थे विदेश से

देहरादून गोलीकांड में जान गवाने वाले अल्मोड़ा निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को उनके उत्कृष्ट सैन्य योगदान के लिए अमेरिका द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ब्रॉन्ज स्टार मेडल से सम्मानित किया जा चुका था। यह सम्मान किसी भी सैनिक को उसकी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

परिजनों के अनुसार, ब्रिगेडियर जोशी ने भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कोर में रहते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और देश की सुरक्षा में अहम योगदान दिया। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर समेत कई संवेदनशील इलाकों में सेवाएं दीं और विभिन्न अभियानों का हिस्सा रहे। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारत में भी अलग-अलग समय पर कई सम्मान मिल चुके थे।

बताया जा रहा है कि ब्रिगेडियर जोशी अपने परिवार के साथ हाल ही में मॉरिशस की यात्रा पर गए थे और करीब 15 दिन पहले ही भारत लौटे थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा भारतीय नौसेना में सेवाएं दे रहा है और फिलहाल मॉरिशस में तैनात है, जबकि बेटी गोवा में रहती है।

 

बता दें कि सोमवार सुबह देहरादून के मसूरी रोड में दो गुटों के बीच में गोलीबारी के दौरान सुबह वॉक पर निकले ब्रिगेडियर जोशी को गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी। भर के बिल को लेकर हुए विवाद के बाद दो कारों में सवार अलग-अलग गुटों में कार चलते एक दूसरे पर गोलियां बरसा रहे थे। इसी बीच वॉक पर निकले एक गोली ब्रिगेडियर जोशी को लगी और वह मौके पर ही नीचे गिर पड़े। उनके साथ घूम रहे अन्य सदस्यों को पहले यह लगा कि शायद उन्हें हार्ट अटैक हुआ है मगर उनकी शर्ट हटा कर देखा तो वहां खून बिखरा हुआ था।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts