Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : देहरादून में छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत

देहरादून में छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। दून अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष एक निजी संस्थान के छात्र हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते सोमवार रात विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts