others
अपडेट: उत्तरकाशी जिले में तीर्थ यात्रियों को ले जा रहा है हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत, बरेली निवासी महिला भी शामिल
उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत छह लोगों के मौत हो गई है। एक घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
गुरुवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक यात्री घायल हैं। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।
मृतकों की सूची 1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई 2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई 3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई 4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी 5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश। 6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।
घायल मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल
सीएम ने जताया दुख
हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनीबता दें, कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।
मरने वाले यात्रियों की सूची हरिद्वार पुलिस ने की जारी ।हेलीकॉप्टर यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री जा रहा था जहाँ इन्हें हर्षिल हेलीपेड पर लैंड करना था।गंगनानी के पास यात्रियों को ले जा रहा हैलीकॉप्टर में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर हायर सेंटर भेजा जा रहा है, पुलिस इंस्पैक्टर भावना कैंथोला द्वारा सोशल मीडिया पर दी जानकारी के अनुसार घायल यात्री मकतूर भास्कर, निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्रा प्रदेश, उम्र 51 वर्ष है, जबकि मरने वालों में तीन महाराष्ट्र,एक फतेहगंज गुजरात, एक बरेली उत्तर प्रदेश से और एक आंध्र प्रदेश से है।
मृतकों का विवरण1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
2 रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज #गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज #बरेली #उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई #मुंबई #महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर #आंध्रा प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
पुलिस/ sdrf/ राजस्व विभाग द्वारा मृतकों को सड़क तक रेस्क्यू किया जा रहा है।मृतकों की सूची एसडीआरएफ ने भी जारी की है #एसडीआरएफ के अनुसार उपरोक्त हेलीकॉप्टर #यमुनोत्री दर्शन के बाद #गंगोत्री जा रहा था जहाँ इन्हें हर्षिल हेलीपेड पर लैंड करना था।

