Connect with us

अपराध

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, दो गंभीर, डंपर चालक फरार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, दो गंभीर, डंपर चालक फरार

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव गौरीखेड़ा के पांच युवक एक ठेला गाड़ी में सवार होकर यूपी के गांव मुंडलिया में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा गांव मालपुरी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां सामने से आए अज्ञात डंपर ने ठेला गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला गाड़ी सड़क पर पलट गई और उसमें सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल उप जिला अस्पताल सितारगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मो. सुल्तान (24), मो. नाजिम (16) और मो. शादाब (26) को मृत घोषित कर दिया। वहीं मो. सैफ (15) और मो. गुलफाम (20) की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने अज्ञात डंपर चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर वे शवों को रखकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

मौके पर पहुंचे सीओ बीएस धोनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts