Connect with us

अपराध

नाबालिग से छेड़छाड़, AI से अश्लील वीडियो की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव—लालकुआँ से आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़, AI से अश्लील वीडियो की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव—लालकुआँ से आरोपी गिरफ्तार

 

 

लालकुआँ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और AI तकनीक के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

 

पीड़िता द्वारा 29 अप्रैल 2026 को कोतवाली लालकुआँ में दी गई तहरीर के अनुसार करीब दो माह पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी, जिस पर लड़की की फोटो लगी थी, के माध्यम से उससे संपर्क किया गया। आरोपी ने धोखे से पहले दोस्ती बढ़ाई और बातचीत के दौरान पीड़िता से निजी जानकारी हासिल कर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद फोन पर लगातार संपर्क कर आरोपी ने विश्वास में लेकर नजदीकियां बढ़ाईं।

 

 

आरोप है कि इसके बाद अभियुक्त ने पीड़िता के साथ जबरन छेड़छाड़ की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने AI तकनीक का दुरुपयोग करते हुए उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसे बदनाम करने की धमकी दी। घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।

 

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली लालकुआँ में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 78/79 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत अभियोग पंजीकृत किया। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम 2022 की धाराएं 3(1)/5(1) भी जोड़ी गईं।

 

 

एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

आखिरकार 1 मई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी इब्राहिम (27 वर्ष), निवासी ग्राम सरकरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को लालकुआँ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक वंदना चौहान, उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के संवेदनशील मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts