others
प्रचार में दम: अराजकता में नहीं झोंकने देंगे हल्द्वानी को, भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में युवा मोर्चा की बाइक रैली कल

हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कल दिनांक 21 जनवरी को भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन युवा मोर्चा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन कर रहा है। बाइक रैली एम बी इंटर कॉलेज खेल मैदान से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी जिसमें भारी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा युवाओं के हितों की रक्षा करने वाली धामी सरकार के नकल विरोधी कानून के लागू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा वर्तमान में कई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं । युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति उत्साह है , हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के युवा कल बाइक रैली में अपने उत्साह का प्रदर्शन कर मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को अपना समर्थन देकर स्थानीय जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील करेंगे।
उधर आज भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने शहर भर में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर अपने समर्थन में धुआंधार प्रचार किया। मुख्य आयोजन शीश महल रामलीला मैदान में हुआ जहां बड़ी जनसभा में भाजपा की तमाम नेताओं ने गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में लोगों से अपील की। भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी अब नगर निगम में इतिहास रचने जा रही है। कहां की पिछले 10 वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम में रिकॉर्ड तोड़ कार्य हुए हैं और अब गजराज की बारी उन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की है।
मेजर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि वह हल्द्वानी में किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे। गजराज ने कहा कि उन्होंने शिवसेना जैसे सनातनी संगठन का समर्थन लिया है जबकि कांग्रेस सपाईयों से मिलकर चुनाव में सामने है। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी यह बात कहते दिखाई देते हैं कि जमरानी बांध के लिए उन्होंने लंबा आंदोलन किया। मगर जनता इस बात को अच्छी तरह समझती है कि जमरानी बांध अब अगर धरातल पर उतर रहा है तो वह केवल और केवल प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से। इस दौरान शीश महल में सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।


