Connect with us

others

कमलुवागांजा निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कमलुवागांजा क्षेत्र के सोम बिहार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक दीपक चंद्र जोशी के लापता होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार दीपक चंद्र जोशी बीते 1 फरवरी 2026 को अपराह्न लगभग 3 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

लापता युवक के पिता का नाम भुवन चंद्र जोशी है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। दीपक के मोबाइल फोन से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और अधिक बढ़ गई है।परिजनों ने इस संबंध में निकटतम पुलिस थाने को सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा युवक की तलाश शुरू कर दी गई है और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया भी जारी है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को दीपक चंद्र जोशी के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है या वह कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें।परिजनों का कहना है कि एक छोटी-सी सूचना भी युवक को सुरक्षित घर लौटाने में अहम भूमिका निभा सकती है।👉 संपर्क नंबर: 9758752111

स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि लापता युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts