Connect with us

others

बड़ी खबर: हल्द्वानी शीतला देवी मंदिर परिसर में नाबालिग युवती के साथ पकड़ा गया अन्य समुदाय का युवक, नाम बदलकर पहचान छिपाने का आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के करीब स्थित शीतला देवी मंदिर परिसर में एक युवक को कथित रूप से नाम बदलकर एक नाबालिग/युवती के साथ आने के आरोप में मंदिर समिति के सदस्यों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन साह ने बताया कि युवक मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक हिंदू युवती के साथ मौजूद था। समिति के सदस्यों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान साहिल मोहम्मद के रूप में सामने आई। आरोप है कि वह अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग नाम से युवती के संपर्क में था।

सूत्रों के अनुसार, युवक की शादी पहले से ही एक मुस्लिम युवती से तय बताई जा रही है। इस संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि युवक द्वारा पहचान छिपाने की कोशिश की जा रही थी, जिसके चलते उसे मौके पर ही रोककर पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी, पहचान छिपाने या अन्य आपराधिक कृत्य की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts