Connect with us

उत्तराखण्ड

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन के तहत दीवारों पर उकेरा कमल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज युवा मोर्चा नैनीताल द्वारा मुखानी मण्डल में दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने मुखानी क्षेत्र के तमाम हिस्सों में कमल का चिन्ह बनाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मोदी जी मिशन 400 पार का लक्ष्य इस बार पूरा होने जा रहा है जिसमें सभी को मेहनत करनी है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट , युवा मोर्चा जिला महामंत्री कुलदीप कुल्याल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष भुवन आर्या, मण्डल महामंत्री त्रिलोक निगल्टिया जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

संपादक

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page