Connect with us

others

मौसम अपडेट: नैनीताल चंपावत समेत प्रदेश के इन जिलों में भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

पिछले कई दिनों से प्रदेश में बरसात का क्रम लगातार जारी है। पार्वती इलाकों में जमकर बरसात हो रही है तो मैदान के इलाके भी झमाझम बारिश से तर हैं। बरसात का आलम यह है कि पहाड़ों में मानसून में आने वाली पहाड़ी झरने इस बार समय से पहले ही पहाड़ों से दस्तक दे चुके हैं। नैनीताल जिले की अगर बात करें तो यहां पिछले कई दिनों से लगातार बरसात हो रही है। पहाड़ की इलाकों में भी जमकर बारिश के चलते गोला नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है साथ ही साथ नैनीताल जिले की तमाम झीलें भी लबालब हैं। इधर मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी प्रदेश के तमाम इलाकों में बरसात की संभावना व्यक्ति की है और कहीं पहाड़ के जिलों के लिए बरसात का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

राजधानी में दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

बुधवार को दोपहर के दो बजे तक उमस भरी गर्मी के बाद मेघ बरसने से लोगों को राहत मिली है। देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। ऐसे में मंगलवार की तुलना में बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री रहा है। आज दून के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री ही रहने की संभावना है। आज भी मौसम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपने तेवर दिखा सकता है।

ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग की ओर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गर्जन के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश की उम्मीद है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page