Connect with us

उत्तराखण्ड

यशपाल आर्य:देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिश कर रही है केंद्र सरकार

खबर शेयर करें -

बाजपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर भारत की एकता अखंडता को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाईयों को आपस में लड़ाकर केंद्र सरकार राजनीतिक रोटियां सेंकने पर लगी है।
बाजपुर ब्लॉक कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे। यहां शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा 75 मीटर के राष्ट्रीय ध्वज के साथ भगत सिंह चौक पहुंची। जहां शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 इसके बाद नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि जिस तरह अंग्रेजों ने भारत में फूट डालकर राजनीति की थी उसी तरह आज केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता के लालच में लगातार देश विरोधी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने और सरकार द्वारा किए जा रहे जन विरोधी कार्यों को जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मौके पर पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, हरेंद्र सिंह लाडी, डॉ. गणेश उपाध्याय रहे।


वहीं, दिनेशपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा देश में अखिल भारतीय कांग्रेस व सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो का नारा दिया है। तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ ताकतें देश की कमी एकता को खंडित कर रही है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts