Connect with us

others

हल्द्वानी: समर्थकों की भारी भीड़ के साथ गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी के बतौर कराया नगर निगम मेयर के लिए नामांकन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम हल्द्वानी मेयर के लिए अधिकृत प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज दलबल के साथ नामांकन किया। उप जिलाधिकारी कार्यालय में तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में गजराज सिंह ने नामांकन के बाद कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही उन्हें 35 सालों के बाद पार्टी ने नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण पद पर टिकट दिया है और कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ ही आम जनता के आशीर्वाद से वह नगर निगम में विजयी होकर दिखाएंगे।

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी सहित गजराज सिंह बिष्ट के तमाम समर्थक इकट्ठा हुए। वरिष्ठ भाजपा नेता और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, वर्तमान महापौर डॉक्टर जोगेंद्र सिंह रौतेला, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, व्यापारी नेता नवीन वर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

एमबी इंटर कॉलेज से मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का काफिला तिकोनिया चौराहा होते हुए समर्थकों की भारी नारेबाजी के बीच उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा। एसडीएम कार्यालय में गजराज सिंह बिष्ट ने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। गजराज सिंह बिष्ट ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह हर हाल में चुनाव जीत रहे हैं और हल्द्वानी नगर निगम को प्रदेश का उत्कृष्ट निगम बनाना उनकी जिम्मेदारी होगी। श्री बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौतरफ़ा विकास हो रहा है। ऐसे में निकायों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है कि वह शहरों को पूरी तरीके से विकसित करने में अपना पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वह रिकॉर्ड जीत से हल्द्वानी नगर निगम में विजय हासिल करेंगे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page