Connect with us

others

आखिर क्यों जोधपुर से भागकर महिला डॉक्टर पहुंच गई दून अस्पताल…

खबर शेयर करें -

मेडिकल कॉलेज जोधपुर से भागकर एक महिला (35) दून अस्पताल पहुंची हैं। महिला के पुलिस चौकी में बिठाया गया है। पता चला कि महिला एक डॉक्टर है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है।

जोधपुर में महिला की गुमशुदा रिपोर्ट लिखवाई गई थी, जिसके बाद जोधपुर पुलिस महिला को ढूंढने देहरादून के लिए निकली। महिला एमडी फार्माकोलॉजी की डॉक्टर है। पीआरओ महेंद्र भंडारी ने महिला डॉक्टर के अस्पताल पहुंचने की पुष्टि की है। महिला डॉक्टर यहां किस तरह पहुंची इस पर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि वह इस बारे में कुछ भी साफ-साफ बता पाने की स्थिति में नहीं है। दून अस्पताल के चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार भी किया जा रहा है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts