Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

जिसने मुलायम को बचाया, उससे अखिलेश को बचाओ!

खबर शेयर करें -

राजनीति भी कब क्या करवट ले ले, कोई भरोसा नहीं। इसीलिए उत्तर प्रदेश की हॉट सीट करहल विधानसभा में अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने जनता के सामने गुहार लगाई… अखिलेश को उस एसपी सिंह बघेल से बचाओ जिसके पास कभी मुझे बचाने का जिम्मा था। वाकया दिलचस्प है। दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर कभी तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा में तैनात थे। बस यहीं से उनकी किस्मत बदलना शुरू हो गई। अपनी कार्यशैला से वह मुलायम सिंह के इतने खास हो गए कि उन्हें मुलायम ने सांसद का टिकट ही थमा दिया। १९९८ में मुलायम ने उन्हें जलेसर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। उन्होंने जीत हासिल की और फिर १९९९, २००४ में दोबारा सांसद चुने गए। फिर उन्होंने २०१० में बसपा ज्वाइन की। बसपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा। २०१४ में उन्हें लोकसभा में हार मिली और तब उन्होंने भाजपा का दामन थामा। २०१७ में टूंडला विधानसभा सीट से जीत हासिल की। २०१९ लोकसभा चुनाव में वह भाजपा से सांसद बने और आज यही बघेल करहल विधानसभा सीट में अखिलेश यादव के खिलाफ विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यहां से चुनाव लडऩे का मन बनाया तो वह दिन आया जब अखिलेश के लिए वोट मांगने खुद मुलायम सिंह यादव को आना पड़ा। यही राजनीति है, और मुलायम उस प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे के लिए जनता से वोट मांग रहे थे जिसे उन्होंने ने राजनीति का ककहरा सिखाया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized