others
दुःखद : पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो झील में कूदकर जान दे दी 12वीं के छात्र ने
बैजनाथ (बागेश्वर)। डांट से आहत 18 वर्षीय युवक ने सोमवार देर रात प्रसिद्ध बैजनाथ झील में छलांग लगा दी। झील में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
चौसरा निवासी सिमथ उर्फ अंशु ग्रेडी (18) पुत्र मोहित grendi सोमवार रात करीब 9:45 बजे बैजनाथ झील पहुंचा और अचानक झील में कूद गया। मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड हरीश चंद्र ने युवक को झील में छलांग लगाते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही बैजनाथ कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक को झील से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ अजय लाल शाह ने बताया कि युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है, मामले की जांच की जा रही है।
इनसेटपिता की डांट से टूट गया इकलौता बेटा
अंशु ग्रेड़ी पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गया था। इस वर्ष वह प्राइवेट रूप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के चलते पिता मोहित त्रेड़ी बेटे को लगातार पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दे रहे थे।
सोमवार रात भी इसी बात को लेकर पिता ने अंशु को पढ़ाई पर ध्यान न देने पर हल्की डांट लगा दी। इस पर अंशु नाराज हो गया और भोजन करने के बाद मोबाइल फोन और चार्जर लेकर घर से निकल गया। परिजनों को क्या पता था कि उनका इकलौता बेटा ऐसा कदम उठा लेगा।इकलौते बेटे की असामयिक मौत से पिता मोहित त्रेड़ी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।






