Connect with us

उत्तराखण्ड

किस बीजेपी नेता को किया दिल्ली तलब, क्या होगा एक्शन, भर्ती घोटालों को लेकर हाईकमान सख्त

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में भर्ती घोटालों का मामला अब हाईकमान तक पहुंच गया है। खासकर विधानसभा में हुए भर्ती मामले ने अब और तूल पकड़ लिया है। साफ है को घोटालों की जांच और उसके असर ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाया है जब एक के बाद एक कई भर्ती घोटाले सामने आए हैं। हालांकि सीएम धामी ने लगातार एक्शन लिए और एसटीएफ ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है, कुछ भर्तियों की अब जांच भी शुरू हो गई है, मगर लोकसभा चुनाव की तैयारिया शुरू कर चुकी भाजपा इस मामले को लेकर असहज जरूर हो गई है।

इस बीच विधानसभा भर्ती घोटाले का मामला सामने आया। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही सरकारों में अपने को खूब नौकरियां बांटी गई। लेकिन, तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के एक बयान ने भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी दीं। मीडिया को धमकाने के अंदाज में कहा था कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई और ना जांच की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया था कि यह कोई नई बात नहीं है। पहले ही ऐसा होता रहा है।

जानकारी के अनुसार उनके इस बयान को पार्टी ने बहुत गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि उनको दिल्ली तलब किया गया है। जानकारों की मानें तो भाजपा आला कमान इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है। भाजपा किसी भी तरह से अपनी छवि को नुकसान नहीं होने देना चाहती है। खासकर ऐसे वक्त में जब पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटी हो।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री दिल्ली में एक बैठक में शामिल होने दिल्ली जाने वाले हैं। माना जा  रहा है कि इस दौरान उनको पार्टी के  पदाधिकारियों से मुलाकत करने लिए भी कहा गया है। हालंकि, इसमें कितनी सच्चाई है, यह पार्टी के एक्शन के बाद ही पता चल पायेगा।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts